फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   27 लोगों ने बैंक के साथ की धोखाधडी, गिरवी रखी एक जमींन पर लिया दो बार लोन

27 लोगों ने बैंक के साथ की धोखाधडी, गिरवी रखी एक जमींन पर लिया दो बार लोन

Thu, 08 Nov 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
27 लोगों ने बैंक के साथ की धोखाधडी, गिरवी रखी एक जमींन पर लिया दो बार लोन
गिरवी रखी एक जमीन पर लिया दो बार लोन
विज्ञापन

27 लोगों के खिलाफ बैंक के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
- सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की मलाई शाखा का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। 27 लोगों ने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की मलाई शाखा से एक करोड़ से अधिक रुपयों का लोन अपनी भूमि गिरवी रखकर लिया। न तो वापस किया और न ही कोई लोन की किश्त भरी। बल्कि दूसरे बैंकों से उसी गिरवी रखी भूमि पर दोबारा लोन ले लिया। शिकायत मिलने पर बैंक मैनेजर विकास ने धोखाधड़ी कर रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का मुकदमा बहीन थाना में दर्ज करवाया है। मामले की जाँच पलवल जिले की इकोनॉमिक सेल कर रही है। आरोपियों में हथीन उपमंडल के अलावा नूंह जिले के लोग भी शामिल हैं। इस मामले में राजस्व विभाग के कर्मचारियों की भूमिका पर भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है।

बहीन थाना प्रभारी रामदयाल ने बताया कि इस मामले में गहन जांच जारी है। उन्होंने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर शहीद, इशा उर्फ इशाक, उसकी पत्नी समीना, निवासियान लखनाका, हसन मोहम्मद गाँव पहाड़पुर, अनीश अहमद, हसन मोहम्मद, असगर अली निवासियान मलाई, छुटमल, हरगोविंद निवासियान बझेडा, आलम निवासी अलावलपुर जिला नूंह, सुलेखां, असरु, हूरमन, मुंदरी, जाकिर, अख्तर हुसैन सभी निवासियान रनसीका, उमरशैद निवासी चिल्ली, रफीक, मोहम्मद अली निवासियान गोहपुर, अकबरअली निवासी पहाड़पुर, चन्द्रखां घुडावली, असलम, जान मोहम्मद निवासियान गुलेसरा, फारुख, जमशीदा निवासी कलिन्जर जिला नूंह, मंजूर, उसमान निवासी ढेंकली जिला नूंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बैंक के साथ उक्त धोखाधड़ी 03 जुलाई 2007 से लेकर 03 जून 2013 तक की गई है। थाना प्रभारी ने बताया यह धोखाधड़ी गाँव मलाई में बैठकर की गयी। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed