फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बाक्सिंग में जीता ललित ने गोल्ड मैडल

बाक्सिंग में जीता ललित ने गोल्ड मैडल

Sat, 21 Jul 2018 06:44 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
बाक्सिंग में जीता ललित ने गोल्ड मैडल

विज्ञापन
बॉक्सिंग में जीता ललित ने स्वर्ण पदक
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। गांव बंचारी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र ललित कुमार ने गांव खेडला में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। छात्र की इस सफलता पर शनिवार को विद्यालय में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों एवं ग्रामीणों द्वारा विजेता छात्र का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य सुमनलता ने की। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा नवीं के छात्र ललित कुमार द्वारा गांव खेडला में आयोजित जिला स्तरीय 50 किलोग्राम भार वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने बताया कि चरखी दादरी में हुई इस प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी ललित कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। छात्र की इस सफलता पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यापकों में योगेश सौरोत सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा ललित कुमार का स्वागत किया गया।


हवन यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन
होडल। गांव सौन्दहद स्थित प्राचीन सूरजकुंड मंदिर पर शनिवार को ग्रामीणों द्वारा भंडारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में गांव के अलावा आसपास के सैकडों ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर के महन्त बाबा परशुराम दास ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह विश्व कल्याण और किसानों की मंगल कामना के हेतु गांव के ग्रामीणों द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं ।इस यज्ञ के यजमान अरुण जेलदार ने यज्ञ में पूर्ण आहुति दी इस मौके पर कार्यक्रम में साधू-संतों का समान भी किया गया। इस अवसर बृज परिक्रमा सेवा समिति के प्रधान रामअवतार शर्मा ,पूर्व सरपंच ऐटम सिंह, पंडित तुहिराम, प्रहलाद सिंह थानेदार , इंद्रजीत, वीरसिंह फौजी , प्रताप सिंह ,सहित सैकडों ग्रामीणों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed