फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   12 year child on the time of swimming

तालाब में नहाते समय 12 वर्षीय बच्चे की मौत

Sat, 08 Jun 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
12 year child on the time of swimming
पलवल। घर से बिना बताए साथियों के साथ पृथला बनी वाली तालाब में नहाने आए पांचवीं कक्षा के एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बाद में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शनिवार दोपहर सूचना मिली कि पृथला स्थित बनी वाले तालाब में नहाते हुए एक बच्चा डूब गया है। सूचना मिलते ही पुलिस व आसपास के लोग एकत्रित हो गए तथा बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छानबीन करने पर पता चला कि बल्लभगढ़ की राजीव कालोनी निवासी डिप्टी का 12 साल का बेटे मोहित अपने दोस्तों के साथ यहां आया था। जिसकी डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मोहित पांचवीं कक्षा का छात्र था। शनिवार दोपहर को मोहित घर से बगैर कुछ बताए अपने साथियों के साथ पृथला स्थित बनी वाले तलाब में नहाने के लिए आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed