{"_id":"5bd9ee5dbdec22695f5f3257","slug":"11541008989-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चालक को बंधक बनाकर कार , मोबाइल फोन व नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार चालक को बंधक बनाकर कार , मोबाइल फोन व नगदी लूटी
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक को बंधक बनाकर कार लूटी
पलवल। बुकिंग करके लाए कार के चालक को बंधक बनाकर तीन बदमाशों ने कार, मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित चालक की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी कृष्ण के अनुसार गांव पढील जिला अलीगढ़ निवासी नगेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने जीजा सुशील की ओला स्विफ्ट डिजायर चलाता है। गत 29 अक्टूबर को तीन लोगों ने फरीदाबाद से होडल जाने व आने के लिए कार को बुकिंग की थी। नगेंद्र तीनों लोगों को होडल के लिए ले जा रहा था, जैसे ही वह एनएच-19 पर गांव तूमसरा स्थित टोल प्लाजा के समीप पहुंचे तो कार सवार लोगों नेे कार को रूकवाया और पिस्टल दिखाकर नगेंद्र को हाईवे से करीब पांच किलोमीटर दूर ले गए। जहां पर उक्त लोगों ने नगेंद्र के हाथ - पैर बांधकर उसे झाडियों में डाल दिया और उससे दस हजार रुपये, दो मोबाइल फोन व कार को लूटकर फरार हो गए। नगेंद्र जैसे -तैसे बंधक मुक्त होकर पड़ोस के गांव में पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी।