फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास

विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 05 Jan 2019 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास
विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज
विज्ञापन

हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता के बयान पर मालूका गांव निवासी खालिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सर्विष्ठा सिंह ने बताया कि पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह प्लॉट पर थी कि पीछे से उसे खालिद ने पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। जैसे-तैसे वह खुद को छुड़ा पायी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। घटना की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर शहर की एक विवाहिता के फोटो पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें कई स्थानों पर डालने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हथीन थाना में यह मुकदमा विवाहिता के पति द्वारा दक्ष यादव उर्फ राजू के खिलाफ दर्ज कराया गया है। सिटी पुलिस चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया विवाहिता के पति ने मुकदमा दर्ज कराया है कि आरोपी ने उसे अभद्र भाषा में गालियां दी और उसकी पत्नी के फोटो गलत इरादे से विभिन्न स्थानों पर डाले। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed