{"_id":"5bd3511ebdec22697d28acbb","slug":"111540575518-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के मामले में फंसाकर हड़पे 29 हजार रुपये, ढाई लाख की मांग, 2 महिलाओं सहित 4 को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के मामले में फंसाकर हड़पे 29 हजार रुपये, ढाई लाख की मांग, 2 महिलाओं सहित 4 को किया गिरफ्तार
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस ने हनीट्रैप मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपियों ने एक व्यक्ति को दुष्कर्म के मामले में फंसाकर हजारों रुपये हड़प लिए। जबकि पुलिस बलात्कार के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले का खुलासा शुक्रवार को देर शाम डीएसपी विजयपाल ने किया।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि होडल की सैनिक कॉलोनी निवासी सुमन ने 14 अक्तूबर को महिला पुलिस को शिकायत दी थी कि गत 28 सितंबर को अपनी पड़ोसन राधा के साथ यूपी के गांव हथाना में भैंस देखने के लिए जाने के दौरान हसनपुर चौक पर बाइक सवार ने दोनों को हथाना गांव पहुंचाने की बात कह बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि जब वे गांव खिरबी के जंगल में नाले के पास पहुंचे तो रास्ते में ब्रेकर आने के कारण राधा बाइक से गिर गई। बाइक सवार ने बाइक नहीं रोकी और जंगल में ले जाकर सुमन के साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग वहां आ गए। लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी अपनी बाइक व मोबाइल फोन को मौके पर छोड़कर भाग गया। जिसके बाद एक व्यक्ति सुमन को छोड़ने उसके घर आया। घर आकर सुमन ने आपबीती अपने पड़ोसी योगेश को बताई।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि योगेश अपने साथ सुरेंद्र को लेकर उक्त व्यक्ति के साथ मौके पर गया और आरोपी व्यक्ति की बाइक व फोन लेकर होडल थाने में जमा कर दिया और लिखित शिकायत पर सुमन का अंगूठा लगाकर होडल थाने में शिकायत दी। थाने में कार्रवाई नहीं होती देख मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी गई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन की जांच पर दुष्कर्म के आरोपी उटावड़ का नंगला (कोशी) निवासी अली मोहम्मद को गत 16 अक्तूबर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
डीएसपी विजयपाल ने बताया कि अली मोहम्मद से हुई पूछताछ में हनीट्रैप का मामला सामने आया। योगेश, सुंदर, सावित्री व राधा ने अपनी साथी सुमन का प्रयोग कर अली मोहम्मद को दुष्कर्म के आरोप में लिया। उक्त सभी आरोपी अली मोहम्मद से समझौता करने की एवज में दो-ढाई लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उससे 29 हजार रुपये की नगदी प्राप्त कर चुके थे। पुलिस ने इन चारों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है। आरोपियों से और भी ऐेसे मामलों के खुलासा होने की संभावना है।