फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   20 सालों से चली रही रेलवे लाइन पर पुल बनाने की मांग हुई पूरी

20 सालों से चली रही रेलवे लाइन पर पुल बनाने की मांग हुई पूरी

Thu, 18 Oct 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
20 सालों से चली रही रेलवे लाइन पर पुल बनाने की मांग हुई पूरी
20 सालों से चली रही रेलवे लाइन पर पुल बनाने की मांग हुई पूरी
विज्ञापन

- रसूलपुर-हसनपुर मार्ग पर रेलवे लाइन के ऊपर पुल बनाने के कार्य का केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। रसूलपुर-हसनपुर रोड स्थित रेलवे लाइन के ऊपर पुल का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया। इस पुल की मांग पिछले 20 सालों से चली आ रही थी। बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य का शिलान्यास केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया। इस पुल के निर्माण पर लगभग 44 करोड़, 70 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके निर्माण के बाद जिला बैसलात व हसनपुर क्षेत्र के करीब 50 से अधिक गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। पुल निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। बताया कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 250 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग पर नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक पुल के निर्माण पर 25 करोड़ की लागत आएगी। पुलों का निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों का आवागमन और अधिक सुगम होगा। उन्होंने अमृत योजना के अंतर्गत फरीदाबाद में 156 करोड़ व पलवल में 152 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज व पेयजल आपूर्ति का कार्य जल्द ही शुरू कराये जाने की बात कही।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रसूलपुर फाटक 564 पर 2 लेन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य आगामी एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। इस पुल की चौड़ाई 11 मीटर होगी। इसके दोनों ओर सर्विस लेन व नाली भी बनाई जाएगी। पुल के बनने से पलवल स्थित न्यू कॉलोनी, न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी, गांव लोहागढ़, रोनिजा, छज्जूनगर, रसूलपुर ,बडौली आदि गांवों के लोगों को हसनपुर जाने का रास्ता आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 49 करोड़ की लागत से बामनीखेड़ा रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इसके अलावा हथीन क्षेत्र में आने वाले रजवाहों के सुधारीकरण के लिए 50 करोड़ की राशि सरकार द्वारा मंजूर की गई है। नवंबर तक रजवाहों को पक्का करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। यह निर्माण कार्य पूरा होने पर हथीन क्षेत्र में सिंचाई के पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने कहा कि इस पुल के निर्माण से बैसलात का और भी विकास होगा तथा वहां सुविधाएं बढेे़ंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में हुई थी पुल बनाने की घोषणा
रसूलपुर-हसनपुर मार्ग व बामनीखेड़ा हसनपुर मार्ग पर रेलवे लाइन के ऊपर पुल बनाने की घोषणा 2014 में कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा कांग्रेस विधायक करण दलाल की मांग पर की गई थी। उसके बाद प्रदेश में चुनाव होने पर भाजपा की सरकार बन गई तथा पुल निर्माण का कार्य खटाई में पड़ गया। बाद में बैसलात के लोगों द्वारा पुल निर्माण की मांग उठाने पर पलवल आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा निर्माण कार्य को फिर से मंजूरी दे दी गई थी।


जिले के पलवल क्षेत्र में बैसलात काफी बड़ा क्षेत्र में इस क्षेत्र में गुर्जरों की आबादी ज्यादा है। इसके अलावा इसी मार्ग पर आगे चलकर हसनपुर आ जाता है तथा खादर का काफी क्षेत्र आता है। इस क्षेत्र के लोगों को बामनीखेड़ा व रसूलपुर रोड पर रेलवे लाइन के ऊपर पुल न होने के कारण बेहद परेशानी होती थी। लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता था। कई बार तो फाटक बंद होने के कारण एंबुलेंस तक घंटों ंजाम में फसी रहती थी। अब इस पुल के निर्माण के बाद बैसलात व हसनपुर क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा तथा पलवल के रास्ते अन्य स्थानों पर जाने में लोगों को दिक्कत नहीं आएगी तथा बंद रेलवे फाटक के खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed