{"_id":"5b59d19a4f1c1bb15c8b4955","slug":"111532613018-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 को राज्यपाल करेंगे शहीदों के परिवारों को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 को राज्यपाल करेंगे शहीदों के परिवारों को सम्मानित
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल 29 को करेंगे शहीदों के परिवारों को सम्मानित
पलवल। नवऊर्जा वेलफेयर सोसाइटी व संभार्य फाउंडेशन शहीदों के परिवार को सम्मानित करने के लिए कारगिल विजय दिवस का आयोजन कर रही है। सोसाइटी के अध्यक्ष ब्रज मोहन शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि फिल्म अभिनेता अनिल कपूर व अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा व राज्य सभा सांसद डीपी वत्स विशिष्ट अतिथि होंगे। अध्यक्षता भाजयुमो नेता गौरव गौतम करेंगे। ब्रज मोहन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पलवल जिले के 53 शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुखबीर फौजी, जिला महामंत्री चंद्रभान गौड़, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुभाष सहरावत, हरेंद्र तेवतिया भी मौजूद थे।