फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   जनौली में गोली चलाने के आरोप में तीन के खिलाफ मामला दर्ज

जनौली में गोली चलाने के आरोप में तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 11 Jan 2019 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
जनौली में गोली चलाने के आरोप में तीन के खिलाफ मामला दर्ज
जनौली में गोली चलाने के आरोप में तीन के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव जनौली स्थित एक घर पर कार सवार युवकों द्वारा गोली चलाने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी अमन कुमार के अनुसार गांव जनौली निवासी पिंकी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके देवर धर्मू की बाहर के कुछ युवकों से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के कारण गांव छपरौला निवासी गौरव, अलावलपुर निवासी महेश व गांव जनाचौली निवासी मन्नू 10 जनवरी की सुबह गली में आए और पीड़िता के घर पर गोली चलाई। लेकिन गोली गेट में आकर लगी और सभी आरोपी धर्मू को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि वह घर पर अकेली थी और उसका देवर धर्मू भी उसके पास नहीं रहता है। फिर भी हमलावरों ने पीड़िता के घर पर आकर हमला किया।


दुकान की रजिस्ट्री कराने के नाम पर लाखों की ठगी
पलवल। दुकान का फुल पेमेंट एग्रीमेंट करने व बाद में दुकान की रजिस्ट्री को अपनी पत्नी के नाम करा एक व्यक्ति से करीब छह लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी दंपती सहित चार नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी टेकसिंह के अनुसार पलवल के गुप्तागंज मोहल्ला निवासी नरेश सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसने लक्खी विहार निवासी राजेंद्र से 27 सितंबर 2016 में पुरानी जीटी रोड स्थित 20 वर्ग गज दुकान का छह लाख रुपये में फुल पेमेंट एग्रीमेंट किया था और दुकान की फुल पेमेंट छह लाख रुपये राजेंद्र को उसी दिन अदा कर दी गई। राजेंद्र से उसकी रजिस्ट्री कभी भी करा लेने की बात तय हुई थी। जिसके कुछ दिन बाद पीड़ित ने राजेंद्र से दुकान की रजिस्ट्री कराने की बात कही तो वह टालमटोल करता रहा। पीड़ित ने जब अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि राजेंद्र ने नंबरदार रामकिशोर और सुमेर सिंह के साथ मिलकर 16 मई 2017 को दुकान की रजिस्ट्री अपनी पत्नी राजबाला के नाम कर दी है। पीड़ित ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो राजेंद्र ने साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed