फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   विवाहिता ने मारपीट एवं यौन उत्पीडन का लगाया आरोप

विवाहिता ने मारपीट एवं यौन उत्पीडन का लगाया आरोप

Thu, 18 Oct 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने मारपीट एवं यौन उत्पीडन का लगाया आरोप
विवाहिता ने मारपीट एवं यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप
विज्ञापन

हथीन। बहीन थाना के गाँव में एक विवाहिता के साथ लगातार मारपीट करने तथा यौन उत्पीड़न करने का मामला महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया है। आरोपियों में महिला का नन्दोई और पति भी शामिल है। जाँच अधिकारी राजवन्ती ने बताया कि विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके सुसराल पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती है तथा नन्दोई द्वारा यौन उत्पीड़न किया जाता है। इस मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इसकी शिकायत पति को की गई तो पति ने भी उसका साथ नहीं दिया। इसके अतिरिक्त सास और ननद सहयोगी की भूमिका में रहीं। जाँच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की सास, ननद, नन्दोई एवं पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जाँच की जा रही है। जाँच के बाद ही वास्तविकता का पता चल पाएगा।

ट्रक की चपेट में आ तीन घायल
हथीन। ट्रक की चपेट में आकर बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना केएमपी पर मिंडकोला पुलिस चौकी क्षेत्र में घटी। इस मामले में गाँव मुनीर गढी थाना चांदहट निवासी राजेंद्र भाटी ने ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर देते हुए ड्राईवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जाँच अधिकारी भोजदत्त ने बताया कि पीड़ित अपनी बाइक से गुजर रहा था तो ट्रक ड्राईवर ने तेज गति से ट्रक चलाकर बाइक को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार राजेंद्र भाटी, शीला और लवीश को चोटें आईं हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जाँच अधिकारी ने बताया कि ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शांति बनाए रखने के लिए डीएसपी ने की अपील
हथीन। त्योहारी सीजन को देखते हुए डीएसपी सुरेश कुमार ने हथीन थाना में पुलिस अधिकारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बैठक की। बैठक में एसएचओ हथीन कर्मवीर खटाना के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर डीएसपी ने आए लोगों से अपील की कि वे आगामी त्योहारों को देखते हुए सावधानी बरतें तथा अवांछित तत्वों पर नजर रखें। उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी समुदायों के लोगों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीपर कम चौकीदारों के पदों के बारे में निदेशालय ने मांगी रिपोर्ट
हथीन। विद्यालय शिक्षा विभाग हरियाणा के निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देकर शिक्षा विभाग में मिडिल, हाई एवं सीनियर सेकेंड्री स्कूलों में स्वीपर कम चौकीदार, स्वीपर एवं अन्य पदों का डाटा तैयार करके निदेशालय को भेजने को कहा है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि इस विषय में पलवल जिले से सभी स्कूलों से सूचनाएं संकलित करके हेडक्वाटर को भेजी जा रही हैैं।


छात्र वृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक
हथीन। अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना के तहत प्री-मैट्रिक छात्र वृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी गई है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि अब तक जिन छात्राओं की जाँच की जा रही है उन्हें अब अपने आवेदन 31 अक्टूबर तक जमा करने हैं। इस विषय में सभी स्कूलों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed