फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   तीसरे दिन भी जारी रही रोडवेज की हड़ताल, चालकों ने नहीं चलाईं बसें

तीसरे दिन भी जारी रही रोडवेज की हड़ताल, चालकों ने नहीं चलाईं बसें

Thu, 18 Oct 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी जारी रही रोडवेज की हड़ताल, चालकों ने नहीं चलाईं बसें
रोडवेज की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, चालकों ने नहीं चलाईं बसें
विज्ञापन

- बस अड्डा पर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुलिस व प्रशासन ने भगाया
- बाहर से चालक बुला चलवाई बसें
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। सरकार की नीति के खिलाफ हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों का गुस्सा थम नहीं रहा है। दो दिन की हड़ताल के बाद बुधवार देर शाम कर्मचारियों ने बैठक कर इसे दो दिन के लिए और बढ़ा दिया। हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। कर्मचारियों द्वारा हड़ताल को आगे बढ़ाने की घोषणा के साथ ही सरकार भी सख्त हो गई है। सरकार के आदेश पर बृहस्पतिवार को जिला बस अड्डा पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जैसे ही रोडवेज कर्मचारी हड़ताल कर बस अड्डा परिसर में धरना देने के लिए पहुंचे तो पुलिस व प्रशासन ने उन्हें वहां से 200 मीटर दूर रहने की हिदायत देकर भगा दिया। पुलिस व प्रशासन की सख्ती देख कर्मचारी रेलवे रोड पर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में जा धरने पर बैठ गए तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रोडवेज के चालकों ने बसों को चलाने से पूरी तरह से मना कर दिया। यह देख प्रशासन ने बाहर से बुलवाए चालकों व पुलिस कर्मियों की मदद से रोडवेज की बसों को चलवाना शुरू कर दिया। प्रशासन ने विभिन्न रूटों पर करीब 30 बसों को चलवाना शुरू कर दिया। इससे आम लोगों ने राहत की सांस ली और निजी वाहनों में कम और रोडवेज की बसों में ज्यादा लोगों ने यात्रा की।
विज्ञापन

धरने पर बैठे कर्मचारी नेताओं का कहना था कि किलोमीटर स्कीम के तहत परिवहन बेड़े में 720 निजी बसें शामिल करने व पूर्व में हुए समझौते लागू न होने के विरोध में तीसरे दिन भी यह हड़ताल रखी गई है। उनका कहना था कि सरकार व प्रशासन की दमन व तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई के आगे कर्मचारी नहीं झुकेंगे तथा हड़ताल पर डटे रहेंगे। अनिल तेवतिया व गंगाराम की संयुक्त अध्यक्षता में दिए गए धरने का संचालन रामबीर पाँचाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएम को निलंबित किया फिर बहाल किया
वहीं जिला रोडवेज महाप्रबंधक को सरकार द्वारा पिछले कई दिनों से बिना जानकारी दिए छुट्टी पर जाने के कारण दो दिन पहले निलंबित कर दिया गया था। बाद में उस मामले में एक मंत्री के हस्तक्षेप के बाद तथा कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए बृहस्पतिवार को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed