फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   10 other miscreants involved in the case of firing on sarpanches are on the police radar

Palwal News: सरपंचों पर फायरिंग के मामले में शामिल 10 अन्य बदमाश पुलिस की रडार पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
10 other miscreants involved in the case of firing on sarpanches are on the police radar
नीरज फरीदपुरिया पर शिकंजा कसने की तैयारी में पलवल पुलिस, जल्द काबू करने का दावा
विज्ञापन

जिले में होने वाले हर बड़े अपराध में आता कि नीरज फरीदपुरिया गिरोह का नाम


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सरपंचों पर फायरिंग करने वाले बदमाश जोरावर व नीरज की मुठभेड़ में मौत के बाद पलवल पुलिस ने अब नीरज फरीदपुरिया पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इसके लिए पुलिस की ओर से वारदात में शामिल दर्जनों बदमाशों की सूची तैयार की गई है। सरपंचों पर हमला करने के मामले में शामिल करीब 10 बदमाश पुलिस की रडार पर है। बदमाशों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि पलवल सहित पूरे दिल्ली-एनसीआर में अपराध के पर्याय बने नीरज फरीदपुरिया को जल्द से जल्द काबू किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न टीमें गठित कर कार्य शुरू कर दिया गया।
अपराध जांच शाखा प्रभारी दीपक गुलिया का कहना है कि पूरे ऑपरेशन को गुप्त तरीके से संचालित किया जा रहा है। दरअसल, जिले के दर्जन भर लोगों से नीरज फरीदपुरिया गिरोह द्वारा रंगदारी मांगी जा चुकी है। रंगदारी न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी जाती है। व्यापारियों से एक करोड़ से लेकर पांच करोड़ तक रंगदारी मांगी जा रही है। इससे पूरे शहर में भय का माहौल है। बीते साल शहर के बीचों बीच मोबाइल कारोबारी की दुकान पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने खौफ को और ज्यादा बढ़ा दिया। जिले में होने वाली हर बड़ी वारदात में नीरज फरीदपुरिया गिरोह का नाम सामने आना आम बात हो गई है। 19 जनवरी को गांव महेशपुर स्थित कृष्णा ढाबा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सरपंच सहित दो को घायल करने के मामले में भी नीरज फरीदपुरिया गिरोह का अहम योगदान रहा। इसके बाद पुलिस सतर्क हुई और वारदात में शामिल दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। मामले में शामिल अन्य आरोपी भी पुलिस की रडार पर जिन्हें जल्द काबू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

----
साइबर तकनीक की मदद से की जा रही पहचान
जिले में होने वाली वारदातों में शामिल नीरज फरीदपुरिया के गुर्गों की पहचान के लिए साइबर तकनीक की मदद ली जा रही है। व्यापारियों को लगातार धमकी देने वालों की पहचान और लोकेशन के लिए पुलिस की साइबर शाखा निरंतर कार्य कर रही है। मोबाइल नंबर ट्रेस किए जा रहे है और पुलिस की तरफ से एक बार फिर बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए जा रहे है। बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की बढ़ती घटनाओं को लेकर क्राइम ब्रांच टीम को बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन का कहना है कि जिले में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराध करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। खासकर रंगदारी मांगने वालों पर विशेष तौर से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed