फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   10 lakhs implicated in rape, three arrested including woman

दुष्कर्म में फंसा मांगे 10 लाख, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2020 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
10 lakhs implicated in rape, three arrested including woman
दुष्कर्म में फंसा मांगे 10 लाख, महिला समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

पलवल। महिला थाना पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को दुष्कर्म के मामले में फंसाकर 10 लाख रुपये मांगने के मामले में महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपये बरामद किए है।

थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अंजू के अनुसार, हथीन खंड के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 21 अगस्त की रात को उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने उसके कहने पर अहरवां गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद फैसले के नाम पर युवक से 10 लाख रुपये मांगे गए। दोनों पक्षों में साढे़ पांच लाख में समझौता हो गया। युवक ने वार्तालाप की रिकार्डिंग पुलिस को सौंप दी। इसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की शिकायत देने वाली महिला और उसके पति सहित एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि ये लोग हनीट्रैप का गिरोह चलाते हैं। इसमें महिला सहित चार लोग शामिल हैं। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोरोना टेस्ट कराने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed