फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   10 children including woman ill after eating ghevar, condition of one is serious

Palwal News: घेवर खाने से महिला समेत 10 बच्चे बीमार, एक की हालत गंभीर

Sat, 12 Aug 2023 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 12 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
10 children including woman ill after eating ghevar, condition of one is serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावडू। नगर में शुक्रवार देर रात फफूंदी लगे घेवर खाने से एक महिला समेत दस बच्चे बीमार हो गए। उन्हें आनन-फानन में नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के पहुंचे। अस्पताल के संचालक ने गंभीर रूप से बीमार एक बच्चे को नूंह-नलहड़ मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम नगर के पटौदी चौक से एक परिवार कुछ मिठाइयां व घेवर आदि लाया था। जैसे ही घेवर खाया तो बच्चे लड़खड़ा कर गिरने लगे। जब हालत ज्यादा खराब होने लगी तो नजदीक के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वार्ड पांच की रहने वाली ग्रावो पत्नी शीशराम ने बताया कि शुक्रवार की शाम उन्होंने पटौदी रोड स्थित सैनी मिष्ठान भंडार से घेवर लिया था। घेवर लेकर जब अपनी झुग्गियों में पहुंची तो सभी बच्चों को बांट दिया। उसके कुछ देर बाद ही बच्चे लड़खड़ा कर गिरने लगे, कई बच्चे बेहोश हो गए।आननफानन में नूंह रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सभी को भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद उनकी स्वयं की भी हालत खराब होने लगी तो स्वजन ने उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लीनिक संचालक डाॅ. मोहम्मद राशिद ने बताया कि ग्रावो देवी पत्नी शीशराम 45 वर्ष, कुलदीप पुत्र पिंटू 12 वर्ष, अभिषेक पुत्र राजेश 7 वर्ष, हंसिका पुत्री सिंकुच तीन वर्ष, रिंकू पुत्र सिंकुच आठ वर्ष, सीमा पुत्री हरीचंद दो वर्ष, राधिका पुत्री हरिचंद तीन वर्ष, अभिषेक पुत्र रवि तीन वर्ष, क्रांति पुत्री रवि चार वर्ष सहित डेढ़ वर्षीय आकाश पुत्र रवि भी घेवर खाने से बेहोश हो गए। डेढ़ वर्षीय आकाश पुत्र रवि की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिले के नल्हड़ मेडिकल काॅलेज में रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचाराधीन महिला ग्रावो देवी ने बताया कि वह मूल रूप से कादीपुर तहसील सुल्तानपुर जिला लखनऊ से हैं। पिछले 40 वर्षों से वह यहां रहकर छोटा-मोटा काम कर परिवार पाल रहे हैं।

कई दिनों से जो मिठाई दुकानों में बंद थी, उन्हें एक अलग कट्टे में पैक करके रखी थी। तभी एक महिला आई और बोली क्या इस मिठाई को वह ले जाएं, मैंने कहा देख लो, कई दिन पुरानी हैं। महिला मिठाई ले गई। उसके बावजूद घेवर खाने से जो लोग बीमार हुए हैं, उनका उपचार हम अपने पैसे से करा रहे हैं।

- रोहित सोनी, सैनी मिष्ठान भंडार के मालिक

तीज का त्योहार आ रहा है। सभी मिष्ठान विक्रेता शुद्ध व गुणवत्ता पूर्वक मिष्ठान की बिक्री करें। मिठाई विक्रेता के प्रतिष्ठान से जल्द नमूने लिए जाएंगे। गड़बड़ी मिलने पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ की किसी को छूट नहीं दी जा सकती।
- सचिन शर्मा, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed