{"_id":"5c957c1dc561abd28230fbe0770b69c1","slug":"onion-was-expensive-100-have-been-stole","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा हुआ प्याज तो 100 कट्टे चुरा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा हुआ प्याज तो 100 कट्टे चुरा ले गए
झज्जर/ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
प्याज का दाम अब उत्पादकों को भी रूलाने लगा है। प्याज में जबरदस्त उछाल के चलते लोग अपने खेतों में टाटी लगाकर प्याज भर रखा है। बीते दिन हरियाणा के जिला झज्जर के गांव पेलपा में एक किसान के खेत में टाटी से 55 क्विंटल प्याज चोरी हो गई। किसान ओमेन्द्र ने बताया कि उसने अपने खेत में टाटी के अंदर प्याज भरी हुई थी। किसी व्यक्ति ने उसके खेत में लगी टाटी से करीब सौ कट्टे प्याज को चोरी कर लिया। पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन