{"_id":"0138b8f3f2ac6b4f666bcd0fdb402d1e","slug":"one-died-in-car-mishap","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पेड़ से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पेड़ से टकराई, एक की मौत
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2013 08:29 PM IST
विज्ञापन
गांव डबवाली और मांगेआना के बीच शुक्रवार शाम को एक कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार मानसा निवासी बलजीत सिंह की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
घायलों को डबवाली के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बठिंडा रैफर कर दिया गया।
पंजाब के मानसा के गांव माखेवाल निवासी मक्खन सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी जसवीर कौर, भाई बलजीत सिंह और भाभी कर्मजीत कौर के साथ मंडी किलियांवाली स्थित एक मैरिज पैलेस में अपनी भांजी के शगुन समारोह में हिस्सा लेने के लिए आ रहे थे।
कार को बलजीत चला रहा था। मांगेआना के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में सभी सवार बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
जहां से गंभीर हालत में बलजीत सिंह को रेफर कर दिया गया लेकिन एक निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मक्खन सिंह, कर्मजीत कौर और जसवीर कौर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बठिंडा रेफर कर दिया गया।