फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   One accused arrested in police encounter at Sonipat

Haryana Crime: क्राइम ब्रांच गोहाना और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पांव में लगी गोली

Thu, 07 May 2026 05:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 07 May 2026 05:12 PM IST
सार

पुलिस मुठभेड़ में सोनीपत में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच गोहाना की टीम से आरोपी की मुठभेड़ हुई जिसके बाद आरोपी के पांव में गोली लगी। 

विज्ञापन
One accused arrested in police encounter at Sonipat
आरोपी के पांव में लगी गोली - फोटो : संवाद

विस्तार

क्राइम ब्रांच गोहाना की टीम और बदमाश अंकित उर्फ डाकू के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई। बदमाश अंकित निवासी कथुरा के पांव में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक अंकित उर्फ डाकू पिछले तीन दिनों में तीन वारदातों को अंजाम दे चुका था और सोनीपत पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। 

विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी गांव खानपुर स्थित मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच की टीमों ने अंकित उर्फ डाकू को इलाज के लिए खानपुर पीजीआई पहुंचाया। क्राइम ब्रांच की टीमों ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार भी बरामद किया। गांव खानपुर के पास आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed