फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Northern Association of Violence against doctor

डाक्टर से मारपीट के विरोध में उतरी एसोसिएशन

Mon, 06 Jan 2014 10:19 PM IST
अमर उजाला,चरखी दादरी
अमर उजाला,चरखी दादरी Updated Mon, 06 Jan 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
Northern Association of Violence against doctor
बहादुरगढ़ में सामान्य अस्पताल में रविवार को सिलोठी गांव के लोगों के डाक्टर से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के अंदर आरोपी लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन



शनिवार रात सिलोठी गांव में हथियारबंद लोगों ने कुलदीप नामक एक युवक की उसके घर पर ही गोली मार कर हत्या कर दी थी। कुलदीप का पोस्टमार्टम रविवार को सिविल अस्पताल में होना था। मगर स्टाफ की कमी के चलते यह पोस्टमार्टम समय पर नहीं हो पाया। इससे गुस्साएं ग्रामीणों ने ड्यूटी पर तैनात डाक्टर सुशांत शर्मा के साथ मारपीट की थी। मौके की नजाकत को देखते हुए उस समय तो अन्य डाक्टरों ने बीच बचाव कर शव का पोस्टमार्टम कर वारिसों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में डाक्टरों ने इस संबंध में एक शिकायत ग्रामीणों के खिलाफ शहर पुलिस थाने में दे दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजबीर निवासी सिलोठी व सोनू निवासी जसौर खेड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


वहीं इस मामले को लेकर एसोसिएशन की एक बैठक सोमवार को अस्पताल प्रांगण में हुई। हालांकि एक बार डाक्टरों ने हड़ताल का निर्णय ले लिया था। लेकिन बाद में आला अधिकारियों के आग्रह पर इसे 2 दिन तक टाल दिया गया। एसोसिएशन के सचिव डाक्टर सुखपाल ने बताया कि इस घटना के विरोध में अस्पताल के सभी डाक्टर आगामी 2 दिनों तक काला बैज लगाकर रोष जाहिर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed