{"_id":"7b1055dede8ac35751dc7951fb415a5d","slug":"new-formula-of-property-tax-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में प्रापर्टी टैक्स का नया फार्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में प्रापर्टी टैक्स का नया फार्मूला
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Oct 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के शहरों में रह रहे लोगों के लिए प्रापर्टी टैक्स कम हो जाएगा। यह तोहफा शुक्रवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में दिया जाएगा। बैठक में प्रापर्टी टैक्स के फार्मूले में संशोधन को मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
संसदीय कार्यमंत्री रणदीप सुरजेवाला की अध्यक्षता में प्रापर्टी टैक्स का नया फार्मूला तैयार करने के लिए मंत्रिमंडल की उपसमिति गठित की गई थी।
उप समिति ने कई बैठकों में पुराने फार्मूले को रद्द कर नया फार्मूला इजाद किया और अपनी सिफारिशें सरकार को दे दी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इन सिफारिशों को मंत्रिमंडल की बैठक में रखने की मंजूरी दी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक अब गुड़गांव और फरीदाबाद नगर निगमों में प्रापर्टी टैक्स की एक दर होगी। सात नए नगर निगमों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, रोहतक और हिसार में एक दर रहेगी।
विज्ञापन
सभी नगर परिषदों में एक समान दर रहेगी जबकि नगर पालिकाओं में एक जैसी दर रहेगी। अब प्रापर्टी टैक्स प्रति वर्ग गज की दर से लगाया जाएगा।
पुराने फार्मूले में एक सौ वर्ग गज तक मकानों पर प्रापर्टी टैक्स से छूट थी मगर अब यह छूट बढ़ सकती है।
कलेक्टर रेट से जोड़ रखा था प्रापर्टी टैक्स
मंत्रिमंडल ने पहले जिस प्रापर्टी टैक्स फार्मूले को मंजूरी दी थी उसे कलेक्टर रेट के साथ जोड़ रखा था। चूंकि हर साल कलेक्टर रेट बढ़ जाते हैं इसलिए हर साल प्रापर्टी टैक्स भी बढ़ना तय था। इस फार्मूले से बने बिलों से हाहाकार मच गई थी।
तब सुरजेवाला की अध्यक्षता में प्रापर्टी टैक्स का फार्मूला संशोधित करने के लिए कमेटी गठित की गई थी और प्रापर्टी टैक्स की वसूली पर रोक लगा दी थी।
जिन लोगों ने प्रापर्टी टैक्स जमा करा दिया था उन्हें नए फार्मूले के अनुसार तैयार होने वाले प्रापर्टी टैक्स में एडजस्ट कर दिया जाएगा।