फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Neither book nor room, classes are held in the park

न किताब, न कमरे, पार्क में लगती हैं कक्षाएं

Sat, 21 Sep 2013 11:33 PM IST
डबवाली/सिरसा/जयमुनि गोयल
डबवाली/सिरसा/जयमुनि गोयल Updated Sat, 21 Sep 2013 11:33 PM IST
विज्ञापन
Neither book nor room, classes are held in the park
प्राथमिक पाठशाला नंबर चार की कक्षाएं पार्क में चल रही हैं। माली-कम-चौकीदार के रहने के लिए बनाए गए मकान को क्लासरूम का रूप दिया गया है।
विज्ञापन


महज एक अध्यापक बच्चों को पढ़ा रहा है। कमरे में बिजली की व्यवस्था तक नहीं है। शेष चार कक्षाओं के बच्चे पार्क में स्थित एक पेड़ के नीचे दरियों पर बैठे हुए पढ़ रहे हैं।

शिक्षकगण कुर्सियों पर विराजमान हैं। पढ़ाने के लिए श्यामपट्ट नहीं है। बच्चों के हाथों में किताबें हैं पर एक साल पुरानी क्योंकि नई पुस्तकें मिली नहीं हैं और न ही शीघ्र आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कथित स्कूल में बच्चों के लिए पीने के पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं है। बच्चे घर से बोतलों में पानी लेकर आते हैं। ऐसी स्थिति में देश के भविष्य को तराशने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय पाठशाला की मुख्य अध्यापिका पुष्पा बांसल के अनुसार कमरा एक है, जबकि पाठशाला में पढ़ने आने वाले बच्चों की संख्या 69। ऐसे में एक साथ बच्चों को नहीं पढ़ाया जा सकता।

हरियाणा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करवा रखा है। पाठशाला नंबर चार वार्ड नंबर 15 में स्थित एक धर्मशाला में चल रही थी, लेकिन भवन जर्जर होने के कारण काफी समय पूर्व इसे पार्क में स्थानांतरित कर दिया गया। तभी से बच्चे पार्क में पढ़ने के लिए आ रहे हैं।

पूरा साल किताबों का इंतजार करने के बाद पाठशाला के बच्चों को करीब एक माह पूर्व एक साल पुरानी किताबें दी गई। हालांकि विभाग ने एक साल में पाठ्यक्रम भी बदल दिया है।

परीक्षा सिर पर है। ऐसे में बच्चे बिना तैयारी के किस प्रकार परीक्षा में बैठ पाएंगे।

खंड शिक्षा अधिकारी संत कुमार के अनुसार प्राथमिक पाठशाला नंबर चार का मामला उनकी नोटिस में है। पाठशाला में पढ़ने आने वाले बच्चों को पाठशाला नंबर तीन में स्थानांतरित करने की योजना है।


इस संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों से अनुमति मांगी है। जहां तक किताबों का प्रश्न है, खंड डबवाली को छोड़कर जिले के शेष खंडों में किताबें आ गई हैं। सोमवार को किताबें आते ही सभी स्कूलों में वितरित कर दी जाएंगी।

महिला की मौत पर किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed