{"_id":"1b6ea2fdde40464fed50e0d307f6f39b","slug":"naveen-jindal-ready-for-this-new-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन जिदंल इस नई जिम्मेदारी के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन जिदंल इस नई जिम्मेदारी के लिए तैयार
अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Wed, 18 Sep 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथ्ाल के गुहला चीका में सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और आलाकमान की तरफ से उन्हें जो भी दायित्व सौंपा जाएगा, उसे निभाने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि एक निजी चैनल पर प्रसारित जोधा अकबर धारावाहिक को बंद किया जाना चाहिए क्योंकि समाज के एक वर्ग का आरोप है कि यह गलत तथ्यों पर आधारित है। उन्होंने इसके लिए 13 अगस्त को ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर जोधा अकबर धारावाहिक बंद करने के लिए कहा था।
व्यक्तिगत रूप से सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी से मुलाकात कर क्षत्रिय समाज की बात पहुंचाई थी। वे क्षत्रिय समाज के साथ हैं उनके साथ धरना-प्रदर्शन करने के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन
गुहला में पत्रकारों से बातचीत में जिंदल ने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून से देश की 67 फीसदी आबादी को भोजन की गारंटी मिली है। जब भरपेट भोजन मिलेगा तो जीवन में कामयाबी की अभिलाषा खुद-ब-खुद पैदा होगी।
इसके साथ ही देश की कायापलट हो जाएगी और जनता का जीवन खुशहाल हो जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम की चर्चा के प्रश्न पर जिंदल बोले कि वह कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। आलाकमान की तरफ से जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसे सफलतापूर्वक निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह हर तरह की जिम्मेदारी उठाने में सक्षम हैं।
कैथल-दिल्ली सीधी ट्रेन के बारे में पूछे गए सवाल पर सांसद जिंदल ने कहा कि पिछले बजट में इसकी घोषणा हो चुकी है। यह ट्रेन जल्द चलने वाली है। नियम है कि घोषणा के एक साल के अंदर ट्रेन चल जानी चाहिए। कैथल-दिल्ली रेल लाइन मल्टीपल यूनिट वाली लाइन है इसलिए परेशानी आड़े आ रही है।