{"_id":"639ad2cb99707f6b841a7b3b","slug":"naveen-jaihind-accused-of-assault-during-counseling-of-nursing-officers-recruitment-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: नर्सिंग काउंसिलिंग के दौरान मारपीट का आरोपी नवीन जयहिंद गिरफ्तार, सरकार पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: नर्सिंग काउंसिलिंग के दौरान मारपीट का आरोपी नवीन जयहिंद गिरफ्तार, सरकार पर लगाया आरोप
Thu, 15 Dec 2022 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 15 Dec 2022 01:24 PM IST
सार
नवीन जयहिंद ने आरोप लगाया कि सरकार इस भर्ती में अन्य प्रदेशों के उम्मीदवारों को नौकरी दे रही है। जबकि हरियाणा के लाखों युवा बेरोजगार हैं। नर्सिंग उम्मीदवारों के साथ यह अन्याय किया जा रहा है।
विज्ञापन
रोहतक में नवीन जयहिंद गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती के लिए चल रही काउंसलिंग में बुधवार दोपहर मारपीट करने के आरोपी नवीन जयहिंद को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी महेश कुमार कुमार ने सेक्टर 6 स्थित बाग से आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इससे पहले नवीन जयहिंद ने प्रेसवार्ता कर नर्सिंग भर्ती पर सवाल उठाए। जयहिंद का आरोप है कि सरकार इस भर्ती में अन्य प्रदेशों के उम्मीदवारों को नौकरी दे रही है। जबकि हरियाणा के लाखों युवा बेरोजगार हैं। नर्सिंग उम्मीदवारों के साथ यह अन्याय किया जा रहा है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर उम्मीदवारों के बुलने पर बुधवार को काउंसलिंग में गया था। यहां कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। लोगों से अभद्रता करने वाले डिप्टी रजिस्ट्रार अमित सिंधू ने हम पर ही केस दर्ज करा दिया। इसकी परवाह नहीं है। बस सरकार युवाओं को नौकरी दे दे। मैं उम्र भर जेल में रहने को तैयार हूं।