{"_id":"7569f4c209db0a534f5fca82dd6038c7","slug":"narendra-modi-rally-on-15-sepember-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के पोस्टरों पर पोती कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के पोस्टरों पर पोती कालिख
अमर उजाला, रेवाड़ी
Updated Fri, 13 Sep 2013 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की 15 सितंबर को होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर लगाए गए गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी के पोस्टरों और होर्डिंग्स पर बृहस्पतिवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में किसी ने कालिख पोत दी।
विज्ञापन
इससे भाजपाइयों में रोष फैल गया। रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में जाकर विरोध प्रकट किया। एसपी पंकज नैन ने भाजपाइयों को शांति बनाए रखने की अपील की और मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने आरोप लगाया है कि यह सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और बिजली मंत्री अजय यादव के इशारे पर किया गया है।
यहां-यहां पोती कालिख
रेवाड़ी में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की 15 सितंबर को होने वाली रैली के लिए पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
बृहस्पतिवार सुबह लोगों देखा कि अग्रवाल चौक, राजेश पायलट चौक, धारूहेड़ा चौक और बस स्टैंड समेत कई जगह लगे पोस्टरों और होर्डिंग्स पर कालिख पोती गई है।
वहीं, भाजपा प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने कहा कि रोहतक, करनाल, पंचकूला और हिसार में भी यह घिनौनी हरकत हुई है।
सूमो सवार लगा रहे थे कांग्रेस के नारे
भाजपा के जिला अध्यक्ष सतीश खोला के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी पंकज नैन से मिलकर कालिख पोते जाने की निंदा की।
उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का अनुरोध किया। एसपी ने शहर थाना प्रभारी को मामला दर्ज करने का निर्देश दिए हैं।