फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Narcotics Bureau raided in the house of Rice Exporter

राइस एक्सपोर्टर की कोठी में नार्कोटिक्स ब्यूरो का छापा

Tue, 24 Sep 2013 12:53 AM IST
Updated Tue, 24 Sep 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
Narcotics Bureau raided in the house of Rice Exporter
कुरुक्षेत्र में चंडीगढ़ नार्कोटिक्स ब्यूरो की टीम ने कुरुक्षेत्र के पटेल नगर निवासी राइस एक्सपोर्टर सतीश बंसल के घर में सोमवार को छापेमारी कर 12 किलोग्राम का संदिग्ध बैग बरामद किया है। हालांकि इस बैग में क्या है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


पता चला है कि मामला इंटरपोल से जुड़ा है। व्यापारी ने पिछले दिनों राइस के कंटेनर आस्ट्रेलिया भेजे थे, जिसमें से एक बैग बरामद हुआ था। इसकी जांच पड़ताल के बाद ये कार्रवाई हुई है। छापेमारी करने आई टीम के मुताबिक अभी मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन


उधर चावल व्यापारी सतीश बंसल के भाई शिव कुमार ने बताया कि जो छापेमारी की गई है, उसमें उसके भाई को बेवजह फंसाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनका भाई चावल को विदेश में सप्लाई करता है। उसके भाई का किसी भी प्रकार के गलत कारोबार से संपर्क नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सतीश बंसल की मां ने बताया कि जिस समय पुलिस ने छापामारी की उन्होंने पुलिस का पूरा सहयोग किया। इतना ही नहीं हर सामान को उन्होंने अपने आप ही पुलिस के सामने रख दिया और सभी अलमारियों की चाबियां भी उन्हें सौंपी।

परिवार के सभी सदस्यों ने बताया कि सतीश बंसल को किसी ने फंसाया है, जबकि जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। उधर इस घटना का पता चलने पर राइस एक्सपोर्टर एसोसिएशन में भी चर्चा रही। हालांकि एसोसिएशन के किसी भी सदस्य ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं इस छापेमारी के बाद नगर में दो करोड़ से अधिक मादक पदार्थ बरामद होने की चर्चा उड़ गई। कॉलोनी के लोग भी मीडिया कार्यालयों में जानकारी जुटाने के लिए फोन बजाते रहे।


थाना प्रभारी को भी नहीं पता छापे का कारण
सिटी थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि उनके पास चंडीगढ़ से आई टीम ने सिक्योरिटी के लिए पत्र दिया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस के जवान भेज दिए थे, लेकिन छापामारी के दौरान क्या सर्च किया इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र पुलिस को हिदायत दी गई थी कि जांच के दौरान उस घर के आसपास भी कोई न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed