फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   murthal gangrape case, haryana jat protest, haryana jat voilence, national woman commission

मुरथल गैंगरेपः महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं, नहीं मिले पुख्ता सबूत

Sun, 06 Mar 2016 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 06 Mar 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
murthal gangrape case, haryana jat protest, haryana jat voilence, national woman commission
मुरथल गैंगरेप केस - फोटो : अमर उजाला
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मुरथल गैंगरेप प्रकरण में अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने अपने स्तर पर इसकी जांच की है। यह कहना है राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमार मंगलम का। शनिवार को आईटीबीपी भानू, रामगढ़ में पत्रकार वार्ता के दौरान मंगलम ने यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुरथल गैंगरेप मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने नई दिल्ली स्थित कार्यालय में ट्रक ड्राइवर को बुलाया था। उसने बताया कि वह दस बजे से साढ़े चार बजे तक वहीं था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं देखा।
विज्ञापन


जब ड्राइवर से कहा गया कि उसके ऊपर कोई दबाव तो नहीं तो इस पर उसने कहा कि उसे डरने की जरूरत नहीं। जो स्थिति थी, वही बताई है। उन्होंने कहा कि गैंगरेप मामले में आयोग की कुछ सदस्य तीन बार स्थानीय पंचायत और वहां के ढाबों के अलावा आसपास के लोगों से भी  मुलाकात कर चुकी हैं लेकिन कोई सबूत नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कोई पीड़ित हो तो वह मेल भेज सकते हैं

murthal gangrape case, haryana jat protest, haryana jat voilence, national woman commission
मुरथल गैंगरेप केस - फोटो : अमर उजाला
ललिता कुमार मंगलम ने कहा कि मुरथल गैंगरेप प्रकरण में पीड़ित हो या कोई अन्य वह अपनी शिकायत भेज सकते हैं। इसके लिए पत्राचार या ईमेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही यदि कोई साक्ष्य है तो वह सामने आए। पहचान गुप्त रखी जाए।
 
महिला पुलिस को ट्रेंड करना जरूरी
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के मामलों को देखते हुए महिला पुलिस की ट्रेनिंग ज्यादा आवश्यक है। आईटीबीपी भानू के बीटीसी केंद्र में इनको मामले की जांच के लिए ट्रेंड किया गया है। इसके साथ ही कानून की लेटेस्ट जानकारी भी दी गई है।

रेप के ज्यादा मामले यूपी में
ललिता कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रेप के सबसे ज्यादा मामले दर्ज होते हैं। उन्होंने बताया कि रेप के मामले में हरियाणा दूसरे नंबर पर और नई दिल्ली तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed