{"_id":"56d94bdc4f1c1bb3048b465d","slug":"murder-news-student-murder-news-rohtak-murder-crime-news-rohtak-news-haryana-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते दिनदिहाड़े ITI छात्र को गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश के चलते दिनदिहाड़े ITI छात्र को गोलियों से भूना
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 04 Mar 2016 02:18 PM IST
विज्ञापन
मर्डर, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
रोहतक में लाढ़ोत रोड पर आईटीआई छात्र को बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के पिता ने दस दिन पहले कुछ युवकों से हुए झगड़े के कारण हत्या होने का शक जताया है। एसपी समेत कई डीएसपी, थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रात तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा था।
मृतक की शिनाख्त उसके जेब से मिले आई कार्ड के आधार पर हुई। मृतक छात्र कृष्ण कुमार मूल रूप से झज्जर जिले के खरड़ गांव का रहने वाला था और हाल में सुनारिया रोड पर अमृत कॉलोनी में रहता था। कृष्ण अपने किसान पिता महेंद्र का इकलौता बेटा था। छात्र को तीन गोलियां मारी गई हैं।
महेंद्र ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ही रोहतक में घर बनाया था। उनका इकलौता बेटा कृष्ण कुमार किलोई की आईटीआई में इलेक्ट्रिकल ट्रेड में द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह बृहस्पतिवार को आईटीआई गया था और शाम 5 बजे वापस लौट रहा था। अभी वह लाढ़ोत रोड पर पहुंचा ही था कि बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने उसे गोली मारनी शुरू कर दी। उसे तीन गोलियां मार गईं।
विज्ञापन
राहगीर गोली की आवाज सुनकर दौड़े तो हमलावर वहां से भाग रहे थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। एसपी शशांक आनंद, डीएसपी वीर सिंह, पवन शर्मा, विवेक मलिक के अलावा अर्बन एस्टेट, सिटी थाना, सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम भी बुलाई गई, जिससे साक्ष्य जुटाए जा सकें।
पिता ने पुलिस को बताया कि दस दिन पहले कृष्ण का सुनारिया चौक पर कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। उनको शक ही कृष्ण की उस झगड़े के कारण ही हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता की ओर से हत्या का केस दर्ज करवाया गया है।
पहले पीटा, फिर गोली मारी
घटनास्थल पर जिस तरह की स्थिति दिखाई दी, उससे लग रहा है कि छात्र के साथ पहले मारपीट की गई और उसके बाद गोली मारी गई। पुलिस ने जब शव को देखा तो छात्र की शर्ट के कई बटन टूटे हुए थे। उसके हाथ और पैरों पर पिटाई के निशान थे। इसके अलावा घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी बने थे।
युवक की हत्या की सूचना पर मौके पर गया था। घटनास्थल का मुआयना करते हुए परिजनों से बातचीत की। रंजिश में हत्या होने की बात सामने आ रही है और पुलिस को काफी अहम जानकारी मिली है। हत्या का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
- शशांक आनंद, एसपी