{"_id":"e4fda453d855f1b574005413bfff7780","slug":"municipal-corporation-forgot-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस देकर भूल गया नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस देकर भूल गया नगर निगम
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Fri, 29 Nov 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के आदेशों का पालन करने का नगर निगम दिखावा तो करता है, लेकिन उन आदेशों पर कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाता है। शहर में ग्रीन बेल्ट एरिया पर हो रहे अवैध कब्जों के मामलों में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम अधिकारियों और रसूखदार लोगों की मिलीभगत का ही असर है कि अवैध कब्जा करने वाले दुकानदार न्यायालय के आदेशों को नहीं मान रहे हैं। नोटिस दिए लगभग तीन माह का वक्त बीत चुका है। लेकिन निगम ग्रीन बेल्ट को कब्जा मुक्त नहीं करा सका है।
विज्ञापन
ग्रीन बेल्ट पर कहीं ढाबा, होटल व जूस की दुकान चल रही हैं तो कहीं सब्जी, फल, पान-बीड़ी व पंचर वालों ने जगह घेर रखी है। पार्किंग माफियाओं ने तो ग्रीन बेल्ट को अपनी ही प्रॉपर्टी समझ ली है। निगम की नाक के नीचे दर्जनों अवैध पार्किंग खुलेआम चल रहे हैं। इस बारे में निगम की संयुक्त आयुक्त सुनीता वर्मा का कहना है कि निगम अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। कार्रवाई रोकी नहीं गई है, जल्द ही सभी कब्जे हटेंगे।
विज्ञापन