फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mse Students Protests enters in second day

एमएससी के विद्यार्थियों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Sat, 21 Sep 2013 12:33 AM IST
हरियाणा
हरियाणा Updated Sat, 21 Sep 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mse Students Protests enters in second day
कुरुक्षेत्र में वीसी कार्यालय के बाहर एमएससी के विद्यार्थियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। विद्यार्थियों ने शुक्रवार को भी अपनी मांगों के लिए केयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


एमएससी केमिस्ट्री विद् स्पेशलाइजेशन इन फार्माऑर्गेनिक के विद्यार्थियों ने अपने विभाग के टीचर्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके टीचर्स नहीं चाहते कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान हो। उन्होंने केयू प्रशासन और विभाग के टीचर्स पर मिलीभक्त का आरोप लगाया।
विज्ञापन


 विद्यार्थियों ने बताया कि जब से उन्हें पता चला है कि इस कोर्स को करने के बाद वे कॉलेज और यूनिवर्सिटी में अध्यापन कार्य नहीं कर सकते, तभी से विद्यार्थी तनावग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, छात्र रोहित ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जब छात्र कुलपति से मिलने आफिस के अंदर गए तो मानसिक तनाव के चलते एक छात्र रवि बेहोश होकर गिर पड़ा, उसे केयू स्वास्थ्य केंद्र में उसे भर्ती करवाया गया।  विद्यार्थियों ने बताया कि एमएससी केमिस्ट्री विद् स्पेशलाइजेशन इन फार्माआरर्गेनिक में कुल 18 विद्यार्थी हैं।


पहले सत्र की फीस 44 हजार है। उन्होंने कहा कि इतनी मोटी फीस चुका कर भी वे कहीं अध्यापन नहीं कर सकते है। यह काफी विडंबना की बात है।

ये हैं मांग
एमएससी के विद्यार्थियों की मांग है कि इस कोर्स को ऑर्गेनिक फिजीकल इन ऑर्गेनिक्स, इन ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री कोर्स में विभाजित कर दिया जाए और जो विद्यार्थी केयू से पास आउट हो चुके है उनके एडिशनल पेपर लिए जाएं, ताकि वे भी अपने भविष्य का निर्माण कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed