{"_id":"68259fee907d5de9660335ab","slug":"mp-deepender-hooda-slam-bjp-minsiter-kunwar-vijay-shah-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: \"कर्नल सोफिया कुरैशी पर बीजेपी मंत्री की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, पार्टी को करनी चाहिए कार्रवाई\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: "कर्नल सोफिया कुरैशी पर बीजेपी मंत्री की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, पार्टी को करनी चाहिए कार्रवाई"
Thu, 15 May 2025 01:34 PM IST
शाहिल शर्मा
हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़
हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 15 May 2025 01:34 PM IST
सार
बीजेपी को अपने मंत्री कुंवर विजय शाह पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए। यह कहना है सांसद दीपेंद्र हुड्डा का। हाल ही में बीजेपी नेता द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है।
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस सांसद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के बीजेपी मंत्री नेता कुंवर विजय शाह द्वारा हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादास्पद और अपमानजनक टिप्पणी को लेकर इन दिनों बवाल मचा हुआ है। हरियाणा के रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और भाजपा के मंत्री पर हमला बोला है।
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा वर्दी में देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक 140 करोड़ भारतवासियों के भाई-बहन हैं। भाजपा के मंत्री ने जो अशोभनीय बात कही है वो दुर्भाग्यपूर्ण है और भाजपा को उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पीओके और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था जिसकी ब्रीफिंग में भारतीय सेना की अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी भी शामिल थीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हरियाणा का जवान पंजाब में शहीद: ग्रनेडियर मैकेनिक पद पर थे तैनात मनोज, पिता का करीब 7 साल हो पहले चुका निधन
विज्ञापन