फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   monkey creates chaos in haryana assembly

हरियाणा विधानसभा में बंदरों का उत्पात

Tue, 23 Oct 2012 03:54 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Tue, 23 Oct 2012 03:54 PM IST
विज्ञापन
monkey creates chaos in haryana assembly

बंदरों के एक झुंड ने सोमवार शाम को हरियाणा विधानसभा के बाहर जमकर हंगामा किया। जंगलों से निकलकर यह बंदर शाम करीब साढ़े चार बजे विधानसभा के बाहर पहुंच गए और उत्पात करने लगे। इतने सारे बंदर एकसाथ देखकर सभी डर गए। विधानसभा के गार्ड ने फटाफट चंडीगढ़ वन विभाग को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


वनाधिकारी बंदर पकड़ने के लिए रवाना हुए तो सेक्टर-7 पहुंचते ही उनकी बाइक खराब हो गई। फिर भी वन विभाग की एक गाड़ी में ड्राइवर मौके पर पहुंच ही गया। इन करीब 40 मिनटों के दौरान विधानसभा से बंदर भाग चुके थे। पर्यावरण निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि वन विभाग की टीम कॉल आते ही निकल पड़ी लेकिन मौके से बंदर जा चुके थे। अब मंगलवार को सुबह इन बंदरों के ग्रुप को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। ध्यान रहे कि हरियाणा विधानसभा के आसपास जंगल ही जंगल है, जिसकी वजह से बंदर यहां पर आते रहते हैं।
विज्ञापन


लंगूरों के किराए पर लाखों खर्च
सेक्टर-14, 15, 7, 8, 9, 27 और 28 के निवासी बंदरों के आतंक से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन इन्हें दूर करने का कोई स्थायी हल नहीं तलाश पा रहा है। बंदरों को भगाने के लिए वन विभाग ने लंगूर भी रखा हुआ है। प्रशासन के सचिवालय में भी बंदरों का आतंक है, जिसको दूर करने के लिए अलग से लंगूर किराए पर रखे हुए हैं। इसके साथ ही सेक्टर-15 के रेजिडेंट्स भी हर साल दो लंगूर किराए पर रखने का एक लाख रुपये अदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में भी उठ चुका है मामला
भाजपा पार्षद सतिंद्र सिंह का कहना है कि नगर निगम की सदन की बैठक में बंदरों से निजात दिलाने का मामला दो बार उठाया जा चुका है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह मामला प्रशासन के अंतर्गत आता है इसलिए नगर निगम कुछ नहीं कर सकता है। उनका कहना है कि सेक्टर-27 और 28 में बंदर कई लोगों पर हमला भी कर चुके हैं। सेक्टर-27 डी की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष शिखा निझावन का कहना है कि उनके एरिया में बंदरों का खूब आतंक है। कई लोग घायल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed