{"_id":"f249277c-a749-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"mla-nephew-accused-of-rape-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग युवती से रेप, विधायक का भतीजा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग युवती से रेप, विधायक का भतीजा आरोपी
हिसार/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Apr 2013 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) विधायक के भतीजे का एक दलित विकलांग युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
भिवानी जिले की कस्बा बहल पुलिस ने इनेलो विधायक धर्मपाल ओबरा के आरोपी भतीजे राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पिछले साल अक्तूबर में एक दलित विकलांग युवती ने एक साल पहले दुष्कर्म करने और अश्लील एसएमएस बनाने के आरोप में राजेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस की ओर से इस पर कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने बाद में हिसार रेंज के तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक से भी शिकायत की थी। उन्होंने जिला पुलिस के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने राजेंद्र को गिरफ्तार करके लोहारू न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।