{"_id":"fc4eff3d5500ec10779b6a3384821d59","slug":"miss-sonia-made-mrs-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस से मिसेज कपूर बनी सोनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस से मिसेज कपूर बनी सोनिया
कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 25 Sep 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में टीवी शो से अपनी धाक जमाने वाली गायिका सोनिया शर्मा ने गुड़गांव के कपूर परिवार में अपनी मर्जी से शादी कर ली है। इस बात का खुलासा खुद सोनिया ने यू-ट्यूब पर अपना वीडियो डालकर किया है।
इस वीडियो में वह अपने पति रमन कपूर के साथ बयान देती नजर आ रही है। गौरतलब है कि रमन कपूर पॉप स्टार मीका सिंह के म्यूजिक बैंड का सदस्य है।
वहीं पुलिस ने सोनिया शर्मा द्वारा शादी किए जाने के मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी से इनकार किया है। गौरतलब है कि सोमवार को गायिका सोनिया शर्मा के भाई ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उन्होंने गुड़गांव के कपूर परिवार पर ही अपहरण करने की आशंका व्यक्त की थी। इसके चलते पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
सोनिया शर्मा ने यू-ट्यूब पर डाले गए विडियो में कहा कि उसने 23 सितंबर को रमन कपूर के साथ शादी कर ली है और वह इस शादी से बेहद खुश है। उसने अपने किसी भी प्रकार के अपहरण से इनकार करते हुए कहा कि यह शादी उसने अपनी मर्जी से की है। वीडियो में उसने अपने माता-पिता व भाइयों से अपील की है कि वे उसे आशीर्वाद देें।
विज्ञापन
अभी भी जारी है पुलिस की तलाश
चौकी इंचार्ज दीदार मसीह ने बताया कि पुलिस इस मामले में पूरी तरह से जांच कर रही है। सोनिया द्वारा रमन कपूर से शादी किए जाने की उनके पास कोई जानकारी नहीं है। पुलिस द्वारा सोनिया के मोबाइल की लोकेशन से उसकी खोजबीन की जा रही है।
एसएचओ ने सुरक्षा का भरोसा दिया
सोनिया शर्मा द्वारा एक न्यूज चैनल पर शादी के खुलासे के बाद पिहोवा के एसएचओ योगेश कुमार ने कहा कि अगर सोनिया बालिग है और वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है तो पुलिस की ओर से वह सुरक्षा का भरोसा देते हैं।