फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   miss asia pacific srishti came without crown from airport

एयरपोर्ट से ‘बे-ताज’ निकलीं मिस ऐशिया पैसिफिक सृष्टि राणा

Wed, 06 Nov 2013 06:53 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 06 Nov 2013 06:53 AM IST
विज्ञापन
miss asia pacific srishti came without crown from airport

साउथ कोरिया में आयोजित ब्यूटी कांटेस्ट में मिस एशिया पैसिफिक का ताज जीतने वाली सृष्टि राणा बिना क्राउन (ताज) के ही मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आईं।

विज्ञापन


कागजात न होने के कारण कस्टम ने क्राउन ले जाने की इजाजत नहीं दी। क्राउन संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए सृष्टि कुछ दिन तक मुंबई में ही रुकेंगी।
विज्ञापन


सेक्टर-11 निवासी सृष्टि ने 30 अक्तूबर को मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीता है। जिसके बाद सृष्टि के परिवार समेत सैकड़ों लोग उन्हें क्राउन पहने देखना चाहते थे। लेकिन यह सपना मंगलवार सुबह उस समय टूट गया, जब वह बिना क्राउन पहने मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मंगलवार सुबह 2:30 बजे कोरिया से मुंबई एयरपोर्ट पर आई थीं। इसके बाद जब वह क्राउन के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलने लगी तो क्राउन के दस्तावेजों के बारे में पूछा गया।

क्राउन से संबंधित एक भी कागजात न होने के कारण कस्टम ने क्राउन को क्लीयरेंस नहीं दी। क्लीयरेंस के लिए सृष्टि ने करीब ढाई घंटे तक कस्टम अधिकारियों से बात की, लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला।


राणा के पिता आनंद ने बताया कि सुबह करीब 5:00 बजे सृष्टि ने उन्हें फोन कर सारे मामले की जानकारी दी। यह सब सुनकर उनका परिवार दुखी है। सृष्टि ने बताया कि बिना कागजातों के विभाग उन्हें क्राउन नहीं ले जाने देगा।

इस बारे में प्रतियोगिता के आयोजकों को भी सृष्टि ने संपर्क कर जानकारी दी है। आनंद के मुताबिक आयोजकों से कागजात आने के बाद सृष्टि क्राउन लेकर शहर में आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed