फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Misdeeds with minor girl in Kurukshetra

Haryana: अस्पताल में भर्ती नाबालिग से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, ब्लीडिंग होने पर इमरजेंसी में करवाना पड़ा भर्ती

Sun, 31 May 2026 04:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 31 May 2026 04:03 PM IST
सार

आरोपी चिकित्सक पर पहले भी दुष्कर्म के कई बार आरोप लग चुके हैं। आरोपी सीएमओ पद से रिटायर है और वर्तमान में एलएनजेपी अस्पताल में कंसल्टेंट फिजिशियन के रूप में कार्यरत है।

विज्ञापन
Misdeeds with minor girl in Kurukshetra
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लोकनायक जयप्रकाश जिला अस्पताल में एक गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल के एक कंसल्टेंट चिकित्सक पर 29 मई को भर्ती एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। पुलिस को दी गई सूचना में चिकित्सक उपेंद्र ने बताया कि आरोपी चिकित्सक पर एक मरीज ने अपने साथ ओपीडी कमरे में कई बार यौन शोषण करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता को जब बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हुई तो उसे इमरजेंसी वॉर्ड में लाया गया। 
विज्ञापन




अस्पताल प्रशासन के मुताबिक नाबालिग लड़की 29 मई की दोपहर को महिला वॉर्ड में आरोपी चिकित्सक के अधीन भर्ती  थी। रात करीब 8:30 बजे नाबालिग को अधिक ब्लीडिंग की शिकायत के बाद इमरजेंसी वॉर्ड में शिफ्ट किया गया। वहां नाबालिग ने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया। अस्पताल की गायनेकोलॉजिस्ट ने भी मेडिकल जांच में  कई बार दुष्कर्म होने का उल्लेख किया है।
विज्ञापन


आरोपी चिकित्सक पर पहले भी दुष्कर्म के कई बार आरोप लग चुके हैं। आरोपी सीएमओ पद से रिटायर है और वर्तमान में एलएनजेपी अस्पताल में कंसल्टेंट फिजिशियन के रूप में कार्यरत है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पहले भी एक महिला से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे प्रकरण की सूचना पुलिस को दी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक नाबालिग की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केयूके थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया की अस्पताल से एक चिकित्सक के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर उनकी टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग के बयान दर्ज कर एक पुलिसकर्मी को उसकी सुरक्षा में तैनात किया गया है। मजिस्ट्रेट नियुक्त कर नाबालिग के बयान दर्ज करवाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी चिकित्सक की तलाश में टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed