फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Minor hijacked in car misconduct

नाबालिग को अगवा कर कार में दुराचार

Sat, 26 Oct 2013 09:20 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2013 09:20 PM IST
विज्ञापन
Minor hijacked in car  misconduct
हरियाणा के जिला रोहतक में दो युवकों ने नाबालिग का अपहरण कर कार में दुराचार करने के बाद गांव के बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन


लड़की का अपहरण लाखनमाजरा थानांतर्गत गांव चिड़ी के मेन चौक से किया गया।

पुलिस ने पीड़िता के बयान पर गांव कटवाड़ा निवासी अनिल हुड्डा और विजय हुड्डा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मेडिकल जांच में दुराचार की पुष्टि हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम को लड़की परचून की दुकान से सामान खरीदने निकली थी।

इसी बीच युवकों ने कार में अगवा कर लिया और दुराचार करने के बाद जान से मारने की धमकी देते गांव के बाहर फेंक दिया।

कई घंटे बाद बदहवास हालत में पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने लाखनमाजरा थाने में शिकायत दी।

जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक जयदीप ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें अलग-अलग स्थानों पर भेजी गई हैं। पुलिस ने पीड़िता के अदालत में बयान दर्ज करवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed