{"_id":"f33af4369cc866e88e52b2ee9c36f614","slug":"minor-girl-kidnap-and-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम के बहाने बुलाया और लूट ली आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम के बहाने बुलाया और लूट ली आबरू
रोहतक/ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रोहतक में थाने के अंतर्गत एक गांव के युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को दो दिन तक कमरे में बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच में दुराचार की पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संबंधित स्थानों पर छापामारी की लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी नवीन ने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को किसी काम के बहाने घर बुलाया और उसे अपने कमरे ले गया। नवीन ने लड़की को जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाया और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
घटना का पता उस वक्त लगा जब लड़की सुबह अपने घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। परिजन पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया।