{"_id":"3d215cc6-6b66-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"minor-girl-commits-suicide-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से परेशान नाबालिग ने की खुदकुशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी से परेशान नाबालिग ने की खुदकुशी
चरखी दादरी/ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी जिले के मंदौली गांव में एक नाबालिग लड़की ने बुधवार को एक युवक की छेड़छाड़ से परेशान होकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। सदर थाना पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर सेना में बतौर सिपाही युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेना का जवान दो माह की छुट्टी पर अपने घर आया था।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंदौली निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी 17 वर्षीय लड़की को गांव का युवक सुपेंद्र कई दिनों से परेशान कर रहा था। वह आते-जाते उससे छेड़छाड़ करता था। फोन पर भी वह उससे अश्लील और अभद्र बातें कहकर परेशान करता था।
विज्ञापन
बुधवार को भी इस वारदात से कुछ घंटे पहले ही युवक सुपेंद्र ने युवती के घर जाकर उसे और उसके परिवार के साथ काफी बदसलूकी की। इससे लड़की खुद को बेहद अपमानित महसूस करने लगी। जिसके बाद उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में सामान्य अस्पताल लेकर गए, हां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में डीएसपी विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।