फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Minister Ajay Bhatt inaugurates new campus of Canteen Stores Department Depot at Ambala, Haryana

सर्वधर्म सद्भावना की मिसाल: सभी धर्मों के पुजारियों की प्रार्थना से सीएसडी का किया उद्घाटन

Wed, 05 Jul 2023 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Jul 2023 11:27 PM IST
सार

सीएसडी डिपो रिकॉर्ड 24 महीनों में तैयार हुई है। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने उद्घाटन किया है। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में सेना, वायुसेना और डीआरडीओ की 141 यूनिट संचालित कैंटीनों को सामान सप्लाई होता है।

विज्ञापन
Minister Ajay Bhatt inaugurates new campus of Canteen Stores Department Depot at Ambala, Haryana
सीएसडी डिपो का उद्घाटन करते केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट साथ में सभी धर्मों के प्रतिनिधि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बुधवार को हरियाणा के अंबाला में कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (सीएसडी) डिपो के नए परिसर का उद्घाटन किया। इसमें सर्वधर्म सद्भावना की अनोखी मिसाल पेश की गई। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की उपस्थिति में पंडित, मौलवी, गुरुद्वारे के पाठी और पादरी द्वारा की गई प्रार्थना से सीएसडी डिपो का उद्घाटन किया गया। सीएसडी अंबाला डिपो के नए परिसर का निर्माण रिकॉर्ड 24 महीने में किया गया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंंत्री ने सीएसडी द्वारा सशस्त्र बल, वृद्ध सैनिकों, रक्षा नागरिकों और उनके परिवारों की सेवा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने भारतीय रेलवे द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गईं परियोजनाओं की भी सराहना की।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने सभी सरकारी अधिकारियों से राष्ट्र निर्माण और भारत के समग्र हित में अपने प्रयासों में तालमेल बैठाने का आह्वान किया। इस दौरान जीएम और चेयरमैन मेजर जनरल वाईपी खंडूरी, डीएफसीसीआईएल के एमडी रवींद्र कुमार जैन आदि सेना व वायु सेना के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


8.14 एकड़ में स्थापित हुई है कैंटीन
दरअसल पुराने सीएसडी डिपो की भूमि के बदले में उपलब्ध भूमि पर रेलवे मंत्रालय के अधीन डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर छावनी रेलवे स्टेशन के उत्तर में 8.14 एकड़ में नई भूमि आवंटित की गई है। गौरतलब है कि सीएसडी डिपो अंबाला की स्थापना वर्ष 1967 में हुई थी। यह देश के सबसे बड़े डिपो में से है। यह हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में सेना, वायुसेना और डीआरडीओ की 141 यूनिट संचालित कैंटीनों को सेवाएं प्रदान करता है। 1268.58 करोड़ रुपये की वार्षिक बिक्री करने के साथ इस डिपो पर एक बड़ी संख्या में अधिकारियों की इस पर निर्भरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed