फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   MDU distance courses

एमडीयू ने बढ़ाई दूरस्थ कोर्सों में दाखिले की अंतिम तिथि

Wed, 20 Nov 2013 11:20 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 20 Nov 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
MDU distance courses

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने दूरस्थ कोर्सों में दाखिले की अंतिम तिथि में बदलाव कर दिया है। अब कोई भी अभ्यर्थी दूरस्थ के स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटी और प्रबंधन कोर्सों में बिना विलंब शुल्क के 31 दिसंबर तक दाखिला ले सकता है। पहले यह तिथि 30 नवंबर तक ही थी। 

विज्ञापन


एमडीयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय की ओर से मंगलवार को दाखिले का नया शेड्यूल घोषित किया गया। आईटी-प्रबंधन के विभिन्न कोर्सों एमटीएम, एमएचएम, बीटीएम, बीएचएम, बीएससी (एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया) सेमेस्टर कोर्सो में बढ़ी तिथि के अनुसार दाखिला लिया जा सकता है।
विज्ञापन


जुलाई 2013 चक्र में कोई भी अभ्यर्थी एक हजार रुपये के विलंब शुल्क के साथ 31 जनवरी, 2014 तक इन कोर्सों में दाखिला पा सकता है। एमडीयू दूरस्थ शिक्षा के निदेशक प्रो. नसीब सिंह गिल ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में लंबित सिविल रिट याचिका के निर्णय पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दाखिले के इस सारिणी के तहत कोई नया प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लैटरल एंट्री के तहत भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी प्रकार के दाखिले पुराने विद्यार्थियों के लिए के अगले सेमेस्टर में जाने के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed