फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MBBS Students Protest outside Kalpana Chawla Government Medical College

Haryana: करनाल में MBBS छात्रों से धक्का-मुक्की, विस अध्यक्ष को देने जा रहे थे ज्ञापन, एक पुलिसकर्मी हुआ बेहोश

Sun, 04 Dec 2022 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 04 Dec 2022 01:27 PM IST
सार

पुलिस विद्यार्थियों के पांच सदस्यीय दल को स्पीकर से मिलने की अनुमति दे रही है, लेकिन सभी विद्यार्थी एक साथ जाने का हठ कर रहे हैं। वहीं एमबीबीएस विद्यार्थियों के प्रोटेस्ट को रोकने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों में से एक एसआई रामपाल चक्कर आकर अचानक जमीन पर गिर पड़े। इस पर एमबीबीएस विद्यार्थियों ने तुरंत प्रोटेस्ट से उठकर उन्हें संभाला।

विज्ञापन
MBBS Students Protest outside Kalpana Chawla Government Medical College
एमबीबीएस विद्यार्थियों को समझाते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में रविवार को डॉ. भीम राव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पहुंचे। जैसे ही इसका पता मेडिकल कॉलेज के परिसर में बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में धरने में बैठे एमबीबीएस विद्यार्थियों का लगा तो धरना स्थल से उठकर अपने हाथ में बैनर लेकर सभागार के पास पहुंचे लेकिन उन्हें मौके पर तैनात पुलिस ने सभागार के अंदर जाने नहीं दिया और ड्यूटी पर तैनात सिविल लाइन थाना प्रभारी ललित कुमार ने विद्यार्थियों को धक्के देकर पीछे हटाया। 

विज्ञापन


काफी देर बहस के बाद विद्यार्थी चुपचाप पुलिस के सामने ही जमीन पर बैठ गए। इसके आधे घंटे के बाद धूप में खड़े पुलिसकर्मियों में से एक एसआई रामपाल की तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। वहीं मौके पर बैठे एमबीबीएस विद्यार्थियों ने स्वयं उनके जूते निकालकर पैर मसले और हाथ मसले। इसके कुछ देर बाद होश आ गया। वहीं विद्यार्थियों ने अपनी पानी की बोतल से पानी पिलाया। इसके बाद उन्होंने अपने पर्स से निकालकर एक गोली ली। इसके बाद उन्हें पुलिस की गाड़ी से अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दे कि बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में एमबीबीएस विद्यार्थी पिछले 34 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे है। अलग-अलग नए तरीकों से प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान अपनी ओर खींच रहे है लेकिन इसके बावजूद सरकार झुकने को तैयार नहीं है। रविवार को मेडिकल कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। विद्यार्थी उन्हें ज्ञापन सौंपने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया। वहीं उन्हें उठाने के लिए पुलिस वैन तक बुला ली हालांकि पुलिसकर्मी के साथ हुई इस घटना के बाद पुलिस ने विद्यार्थियों को वहीं बैठे रहने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed