फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   married women swallowed poison

संदिग्ध हालात में विवाहिता ने निगला जहर

Sat, 07 Sep 2013 12:53 AM IST
गुहला-चीका/ब्यूरो
गुहला-चीका/ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
married women swallowed poison

घरेलू कलह के चलते ससुराल में संदिग्ध हालात में एक महिला ने जहरीला पेय पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे गुहला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


महिला के पिता कैथल निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी लड़की रविता रानी की शादी वर्ष 2008 में हाउसिंग बोर्ड निवासी कर्ण सिंगला के साथ हुई थी। उनके दामाद की दिल्ली की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


चार वर्ष तक तो सब कुछ सही चलता रहा लेकिन छह माह से रविता को ससुरालवाले प्रताड़ित करने लगे। डेढ़ माह पहले महिला के परिजन उसे अपने साथ कैथल ले गए।

सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 6 सितंबर की अल सुबह रविता के आग्रह पर वह उसे चीका स्थित ससुराल में छोड़ गए।

चीका छोड़ने के कुछ समय बाद ही रविता का फोन उनके पास आया और उसने बताया कि ससुरालवालों ने उसे पानी में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया है।

इससे उसका दम घुट रहा है और उसे चक्कर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही चीका निवासी भोजराज जो रिश्ते में लड़की के फूफा हैं कुछ लोगों को साथ लेकर रविता के ससुराल पहुंचे और उसे साथ लेकर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने की जहरीले पदार्थ की पुष्टि
गुहला अस्पताल के अस्थाई एसएमओ डॉ. संदीप बातिश ने  बताया कि महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शरीर के लक्षणों से यह स्पष्ट है कि उसे पेय पदार्थ के माध्यम से ही जहर दिया गया है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कैथल सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

कश्मीर सिंह, थाना प्रभारी चीका ने बताया कि महिला के परिजनों ने उसे जहर देकर मारने की साजिश संबंधी एक शिकायत दी है।

गुहला अस्पताल में लड़की की हालत बयान देने लायक नहीं थी। चीका थाना से पुलिस कर्मियाें को लड़की के बयान की कॉपी लेने के लिए कैथल भेज दिया गया है।

लड़की के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही बयान दर्ज करवाए जाते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed