फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   married second time, charged

झूठ बोल दूसरी शादी की, अब जाएगा जेल

Fri, 20 Sep 2013 09:10 PM IST
ऐलनाबाद (सिरसा)/ब्यूरो
ऐलनाबाद (सिरसा)/ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2013 09:10 PM IST
विज्ञापन
married second time, charged
धोखाधड़ी कर दूसरी शादी करने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति गांव मिठनपुरा निवासी विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


वार्ड छह निवासी नीरू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2011 में विजय कुमार के साथ हुई थी। उसके पति ने पहले से शादीशुदा होने की बात को छुपाते हुए खुद को अविवाहित बताकर उसके शादी की थी जबकि वह दो बच्चों का पिता भी है।

जब उसे इस बात का पता चला तो उसने अपने पति का विरोध किया। इस पर उसके पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। अब उसका पति अपनी पहली पत्नी और दोनों बेटों के पास रह रहा है।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसके साथ धोखा करते हुए दूसरी शादी कर उसका यौन शोषण किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 498, 494 और 506 के  तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed