फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   man had relationship with a girl for a year and also got her aborted twice In Hisar

कहानी दीपक की दरिंदगी की: एक ही बात कहकर एक साल तक बनाता रहा संबंध, दो बार हुई गर्भवती; दोनों बार खिला दी दवा

Tue, 24 Dec 2024 05:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Dec 2024 05:10 PM IST
सार

18 दिसंबर को आरोपी ने उसके मोबाइल पर वीडियो भेजकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। यही नहीं एक दिन आरोपी एक अन्य लड़के के साथ उसके कमरे पर आ गया और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
man had relationship with a girl for a year and also got her aborted twice In Hisar
युवक ने साल भर बनाए संबंध दो बार युवती का कराया गर्भपात - फोटो : freepik

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली एक युवती ने शहर के मिलगेट निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। यही नहीं युवती दो बार गर्भवती हो गई तो उसका जबरदस्ती गर्भपात भी करवाया। इसके अलावा आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

बहकाकर बनाता रहा संबंध
शिकायत में युवती ने बताया कि वह एक साल से शहर की एक कॉलोनी में रह रही है और फेसबुक पर एक पेज चलाती है। उसकी दोस्ती मिलगेट निवासी दीपक से हुई और वह भी फेसबुक पर एक पेज चल रहा था। इसी के चलते दीपक उसके पास आने लगा। दीपक ने उसे बहकाया कि वह उसे शादी करेगा और वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। यही नहीं मकान मालिक को भी वह यह बताता था कि उन दोनों की सगाई हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार कराया गर्भपात
एक साल तक दीपक उसके पास आता रहा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। उन दोनों के इस रिश्ते के बारे में दीपक के परिवार वालों को भी जानकारी थी। इसी बीच वह दो बार गर्भवती भी हुई तो दीपक ने एक निजी अस्पताल से दवा दिलाकर दोनों बार उसका गर्भपात करवा दिया। उसी दौरान उसे पता चला कि दीपक का किसी अन्य लड़की के साथ भी अफेयर है। इस पर उसने दीपक से शादी करने को कहा तो उसने उसकी अश्लील वीडियो को वायरल करने और उसके परिवार को जान से करने की धमकी दी। साथ ही उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

विज्ञापन

दीपक एक दिन दोस्त को भी मेरे कमरे पर ले आया
18 दिसंबर को आरोपी ने उसके मोबाइल पर वीडियो भेजकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। यही नहीं एक दिन आरोपी एक अन्य लड़के के साथ उसके कमरे पर आ गया और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर दोनों भाग गए। दीपक ने एक दिन उसे अपने ऑफिस में बुलाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं जानकारी के अनुसार मामले में पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed