{"_id":"6668b0a89d4aba67bf031db4","slug":"youths-who-came-in-bolero-beat-up-the-young-man-narnol-news-c-196-1-nnl1004-113067-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बोलेरो में आए युवकों ने युवक के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बोलेरो में आए युवकों ने युवक के साथ की मारपीट
Wed, 12 Jun 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के नांग तिहाड़ी बस स्टैंड से एक युवक को बोलेरो गाड़ी में उठाकर ले गए और रामबास की पहाड़ी के पास मारपीट की। इसके बाद युवक को गंभीर हालात में सिंघाना बाईपास पर पुल के पास छोड़कर भाग गए।
लाठी-डंडों से मारपीट करने और अपहरण करने के मामले में थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान नांग तिहाड़ी निवासी पोहकर और यादराम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गांव नांगतिहाडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस द्वारा आरोपियों से वारदात को लेकर पूछताछ की जाएगी और आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जाएगा।
पुलिस शिकायत में नांग तिहाड़ी निवासी महेश ने बताया कि वह मानेसर कंपनी में काम करता है। वह सोमवार को अपने दोस्त मुकेश और योगेश के साथ बाइक पर सवार होकर नांग तिहाड़ी अड्डे पर आए थे। मुकेश व योगेश ऑटो में बैठे हुए थे और वह नाई की दुकान में दाढ़ी करवा रहा था। इसके कुछ देर बाद गांव की तरफ से एक बोलेरो गाड़ी व बाइक बस अड्डे पर आई। इसके बाद बोलेरो में सवार युवक नीचे उतरकर योगेश के साथ मारपीट करने लग गए।उन्होंने योगेश को लाठी डंडों से पीटा। इसके बाद योगेश को घसीटकर गाड़ी में डाल कर ले गए। उसने व मुकेश ने उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन योगेश को गाड़ी में डालकर महेंद्रगढ़ की तरफ चले गए। इसकी डायल 112 को सूचना दी। उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर योगेश की तलाश काफी देर तक की। रात के करीब एक बजे योगेश का फोन आया, उसने बताया कि उसे सिंघाना बाइपास पुल के पास छोड़कर चले गए हैं। योगेश घायल हालात में सड़क किनारे पड़ा था। उसे सरकारी अस्पताल लेकर गए। योगेश ने उसे बताया कि उपरोक्त सभी लड़के रामबास की पहाड़ी में लेकर गए थे। जहां मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।