फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youths donated blood in Navdi, were honored by giving citation

Mahendragarh-Narnaul News: नावदी में युवाओं ने किया रक्तदान, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Sun, 12 May 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 12 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Youths donated blood in Navdi, were honored by giving citation
मंडी अटेली। दाता साहब शिक्षा समिति नावदी, युवा साथी ग्रुप हरियाणा व अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 44 युवाओं ने रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गांव नावदी निवासी डॉ. विनोद यादव के सुपौत्र पार्थ के जन्म दिवस पर हवन के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. योगेंद्र के देखरेख में 44 युवाओं ने रक्तदान किया। सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कुलदीप यादव ने रक्तदाताओं को मेडल पहनाकर हौसला आफजाई की। रेडक्रॉस सैंट जॉन ब्रिगेड आफिसर डॉ. सीएस वर्मा व पूर्व सरपंच सुरेश एडवोकेट व सवित राज फतनी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कुलदीप यादव ने कहा कि रक्तदान करने से आत्म संतुष्टि का भाव पैदा होता है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अशोक नावदी, सुरेश एडवोकेट, मास्टर भीमराज, धर्मपाल यादव, डॉ. योगेंद्र, नर्सिंग आफिसर इंद्रजीत यादव, डॉ. कंवर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि राकेश, ताराचंद, बिट्टू लांबा, शिवा, सुनील यादव, पीके यादव, अनिल खेड़ी, पवन बाछोदिया, नरेंद्र घायल, डॉ. सोनू, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed