फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   youths died due to drowning in Narnaul, After working in field, both gone to take bath in Jal Ghar

नारनौल में डूबने से दो युवकों की मौत: खेत में काम करने के बाद जलघर में नहाने गए थे दोनों, लोगों में हड़कंप मचा

Wed, 29 May 2024 12:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 29 May 2024 12:38 PM IST
सार

लोकेश व नैतिक बुधवार सुबह अपने खेत में खाद छिड़काव कर रहे थे। जब उनको गर्मी लगी तो पास के जल घर में नहाने के लिए उतर गए। लेकिन उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि वह काल का ग्रास बन जाएंगे।

विज्ञापन
youths died due to drowning in Narnaul, After working in field, both gone to take bath in Jal Ghar
जलघर में मौजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल के अटेली क्षेत्र के गांव फतेहपुर फैतनी में बनाए गए जलघर में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद लगभग तीन घंटे  बाद शवों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी ब्रह्मप्रकाश व नायब तहसीलदार दलबीर दुग्गल मौके पर पहुंचे। वहीं दमकल विभाग के कर्मचारी भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी सहित पहुंचे।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुर निवासी लोकेश व नैतिक बुधवार सुबह अपने खेत में खाद छिड़काव कर रहे थे। जब उनको गर्मी लगी तो पास के जल घर में नहाने के लिए उतर गए। लेकिन उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि वह काल का ग्रास बन जाएंगे। बताया जाता है कि उनके साथ पालतू कुतां था जो उनके कपड़ों के पास बैठा हुआ था। बच्चे जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार के सदस्य खेत की ओर चले।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जब कुत्ते को जलघर के पास कपड़ों के पास बैठा देख उनके होश उड़ गए। बच्चों के डूबने की घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। एकाएक करके ग्रामीणों के अलावा आसपास गांवों के लोग एकत्रित हो कर बचाव कार्य में जुट गए। लेकिन जब तक बच्चों को निकाला गया तब तक मौत के घाट उतार चुके थे। पुलिस ने मृतक बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर के नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed