फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth should use their energy in building society: Prof. Jitendra

समाज निर्माण में युवा अपनी ऊर्जा का उपयोग करें : प्रो. जितेंद्र

Fri, 12 Sep 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 12 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth should use their energy in building society: Prof. Jitendra
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में एंटी ड्रग सेल के तत्वावधान में राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का विषय नशा एक सामाजिक अभिशाप रखा गया। परिणामों की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। वीरवार को कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो. विजय यादव एवं एंटी ड्रग सेल के प्रभारी प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ ने किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाजार में नशे के कई साधन हैं, जिसके चलते युवाओं की नई पीढ़ी भ्रमित होकर नशे की गिरफ्त में आ रही है। अपना समय व जीवन नष्ट कर रही है। युवाओं से अपील की कि वह अपनी ऊर्जा का उपयोग समाज निर्माण में करें और नशे से दूर रहें। महाविद्यालय के पीआरओ डॉ. अश्विनी कुमार ने कहा कि एंटी ड्रग सेल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता ने न केवल विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाई बल्कि उन्हें समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. अशोक कुमार, प्रो. विकास, डॉ. नीतू शर्मा, डॉ. परमीत कुमारी, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed