फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth should play a role in nation building: Vinod

युवा राष्ट्र के निर्माण में भूमिका निभाएं : विनोद

Wed, 13 Aug 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 13 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Youth should play a role in nation building: Vinod
फोटो 3प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल व - फोटो : संवाद
नारनौल। जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को जिलास्तरीय अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य विनोद खनगवाल ने कहा कि 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस युवा मनाया जाता है।
विज्ञापन

युवा समाज की रीढ़ हैं और उनकी ऊर्जा, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को सही दिशा में प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे न केवल व्यक्तिगत विकास पर ध्यान दें, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने यूनाइटेड नेशन से संबंधित युवाओं के लिए चलाई जारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने खेलों में युवाओं की भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया। प्रतियोगिता के विजेता युवाओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर आईटीआई से अधीक्षक सत्यनारायण जांगड़ा, उप प्रधानाचार्य सुनील कोसलिया, एनसीसी प्रभारी मेजर वीरेंद्र सेकवाल, छत्रपाल, गुरुदयाल, राजेश, सुरेश, प्रेमपाल, रोहतास सिंह, राकेश सैनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed