फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth should move towards self-employment: Dr. Rakesh Kumar

युवाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ना चाहिए : डॉ. राकेश कुमार

Fri, 18 Jul 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 18 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth should move towards self-employment: Dr. Rakesh Kumar
फोटो 7कार्यक्रम में संबोधित करते जिलाप्रमुख डॉ. राकेश कुमार।स्रोत डीआइपीआरओ
नारनौल। डीआरडीए हॉल में वीरवार को फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन किया। जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने बतौर मुख्य कहा कि आज के समय में युवाओं की कुशलता को बढ़ावा देना और उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार गंभीर है।
विज्ञापन

साथ ही हर संभव सहायता प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। युवाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ना चाहिए, जिससे एक स्वावलंबी राष्ट्र का निर्माण हो सकें। जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा विभाग में चल रही राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधक डीएन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जिसमें लोग मात्र 20 रुपये वार्षिक दर पर दो लाख तक का दुर्घटना बीमा करवा सकते हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, जिसमें ग्राहक 436 रुपये वार्षिक दर से भुगतान करके सामान्य मृत्यु होने पर भी 2 लाख रुपये तक का फायदा आश्रित को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से प्रबंधक लालचंद ने युवाओं को किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में बताया कि फसल उत्पादन के लिए लोन दिया जाता है इसके साथ ही पशु किसान क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जिला सलाहकार जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन महेंद्रगढ़ मंगतूराम सरसवा ने कहा कि वर्तमान में महेंद्रगढ़ जिला अधिकांश रूप से डार्क जोन की स्थिति में है। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि उपलब्ध पानी की गुणवत्ता भी तय मानकों पर खरा नहीं उतर पा रही है। हमें अपने जल स्रोतों की स्वच्छता को बनाए रखना होगा।


एमएसएमई से जिला औद्योगिक विस्तार अधिकारी अजय यादव ने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार के रास्ते अपनाने चाहिए । इसके लिए विभाग हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने को तत्पर है। कार्यक्रम में जिला सूचना प्रसारण अधिकारी प्रशांत कुमार, माई भारत लेखाकार महेंद्र सिंह, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के अलावा युवा क्लबों और माई भारत के 90 युवाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed