{"_id":"64abec48037923c13103fb36","slug":"youth-set-liquor-shop-on-fire-in-mandi-ateli-of-narnaul-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: मंडी अटेली में शरारती तत्वों ने शराब के ठेके को किया आग के हवाले, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: मंडी अटेली में शरारती तत्वों ने शराब के ठेके को किया आग के हवाले, मामला दर्ज
Mon, 10 Jul 2023 05:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, नारनौल (हरियाणा)

Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 10 Jul 2023 05:02 PM IST
सार
पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शराब के ठेके में लगाई आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के नारनौल के मंडी अटेली में शरारती तत्वों ने अटेली बहरोड सड़क मार्ग पर स्थित गांव कांटी से राजस्थान के गांव दौसौद को जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित शराब के ठेके को आग के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें : हरियाणा में कई जिलों में रेड अलर्ट: घग्गर नदी का पानी गांवों तक पहुंचा, तेज बहाव में हिमाचल डिपो की बस पलटी
प्राप्त जानकारी के अनुसार अटेली बहरोड सड़क मार्ग पर स्थित गांव कांटी से राजस्थान के गांव दौसौद को जाने वाले कच्चे रास्ते पर संदीप लाइंस की शराब की दुकान है। बीती रात करीब एक बजे राजस्थान की ओर से गाड़ी में सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने आकर ठेके का लोहे की राड से ताला तोड़ा और अंदर घुस गए।
विज्ञापन
ठेके के सेल्समैन राजस्थान के गांव रैवाणा निवासी राकेश ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उक्त युवक 5/7 शराब की बोतल लेकर जाने लगे तो कांटी निवासी हेल्पर ओमवीर ने उनको रोकने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें : अब जान ले रही बारिश: पिंजौर में पहाड़ का मलबा गिरने से मकान ढहा, मामा-भांजे की मौत, पांच साल की बच्ची की तलाश
इसपर उन्होंने ठेके में आग लगा दी, जिससे इन्वर्टर व 20 से अधिक शराब की पेटी जलकर राख हो गई। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।